कार्यालय संवाददाता, जून 25 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड ) इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में शीर्ष 20 परसेंटाइल में शामिल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलेगी। इन विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना (पीएम-यूएसपी सीएसएसएस) के तहत यह छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस योजना के तहत योग्य छात्रों को कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। बोर्ड की ओर से इसको लेकर सूचना जारी की गई है। बोर्ड ने शीर्ष 20 परसेंटाइल में शामिल छात्रों की सूची वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जारी कर दी है। छात्र रॉल कोड और रोल नंबर प्रविष्ट कर यह जांच सकते हैं कि वे पात्रता सूची में शामिल हैं या नहीं। समिति ने कहा है कि आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक का सभी स्रोत से वार्षिक आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.