पटना, दिसम्बर 2 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर-मैट्रिक 2026 की वार्षिक परीक्षा के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिया है। समिति की वेबसाइट biharboardonline.com से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी मॉडल पेपर के माध्यम से सैद्धांतिक परीक्षा के पैटर्न से अवगत हो सकते हैं। इस मॉडल प्रश्न पत्र से परीक्षार्थियों को संबंधित विषय में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या, परीक्षा अवधि, मार्किंग आदि की जानकारी मिलेगी। बोर्ड ने दोनों ही कक्षाओं के सभी विषयों का मॉडल पेपर जारी किया है। परीक्षार्थी समिति की उक्त वेबसाइट पर जाकर मॉडल पेपर 2026 के इंटर या मैट्रिक सेक्शन में जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.