औरंगाबाद, जुलाई 20 -- रफीगंज में जनसुराज पार्टी ने बिहार बदलाव सभा का आयोजन किया। इस सभा की अध्यक्षता अलीम अंसारी ने की जबकि संचालन अकबर ने किया। सभा में मगध प्रमंडल संयोजक अमजद हसन, मास्टर आरिफ राजा अंसारी, न्यूटन अंसारी, जमील हसन, अशोक पटेल सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि बिहार में बदलाव के लिए जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने बिहार के विकास के लिए पार्टी की पांच योजनाओं पर चर्चा की और जाति आधारित राजनीति को समाप्त करने का आह्वान किया। संकल्प लिया कि जनसुराज पार्टी सत्ता में आने पर बिहार में विकास को नई उंचाइयों पर ले जाएगी। जनसुराज पार्टी ने वादा किया कि उनकी सरकार बनने पर बिहार में फैक्ट्रियां स्थापित होंगी, युवाओं को रोजगार मिलेगा, महिलाओं को चार प्रतिशत ब्याज पर उद्योग...