कटिहार, फरवरी 4 -- कटिहार, निज संवाददाता बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट पर कटिहार के व्यापारिक जगत से जुड़े लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। व्यापारियों ने बजट को समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया, हालांकि कुछ वर्गों ने औद्योगिक नीति को लेकर अपनी चिंताएं भी जाहिर की हैं। चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष एवं भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक संजीव माहेश्वरी ने कहा कि पांच नए एक्सप्रेस-वे और गरीबों के लिए आवास की घोषणा बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। वहीं नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष विमल सिंह बेगानी ने उद्योगों में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि नए उद्य...