मुंगेर, फरवरी 4 -- मुंगेर, राजेश कुमार। बिहार बजट में मुंगेर (सफियासराय) हवाई अड्डे से जल्द ही 19 सीटर छोटे विमानों के उड़ान भरने की संभावना तेज हो गयी है। मंगलवार को विधान सभा में विजेंद्र द्वारा पेश बजट इस ओर इशारा करता है। वित्त मंत्री द्वारा पेश किये गये 2026-27 के बजट में मुंगेर हवाई अड्डा के ओएलएस सर्वेक्षण कार्य के लिये राशि का भुगतान भारतीय विमानन प्राधिकरण नई दिल्ली को किया गया है। गौरतलब है कि यह सर्वे एक अनिवार्य सर्वेक्षण है, जो रनवे के आसपास के क्षेत्र में ऊंची इमारतें, पेड़ या टावर जैसी बाधाओं की पहचान करता है। इसका मुख्य उद्देश्य विमानों की सुरक्षित उड़ान, लैंडिंग और इसके के लिए बाधा-मुक्त हवाई क्षेत्र सुनिश्चित करना और संभावित खतरों को रोकना है। यह अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन और डीजीसीए के नियमों के तहत किया जाता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.