कटिहार, फरवरी 4 -- कटिहार, एक संवाददाता बिहार सरकार ने बजट में कोसी क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं में बाढ़ और सिंचाई संकट के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 6282.32 करोड़ रुपये की लागत से कोसी-मेची लिंक परियोजना के प्रथम भाग को शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत पूर्वी कोसी मुख्य नहर के 0 से 41.3 किलोमीटर हिस्से में निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सरकार के मुताबिक, इस परियोजना के लागू होने से कोसी तटबंध क्षेत्र में हर साल आने वाली बाढ़ की विभीषिका से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर सीमांचल के वे इलाके जो बाढ़ के दौरान कट जाते हैं, वहां आवागमन, खेती और दैनिक जीवन सामान्य रहने की उम्मीद है। सीमांचल के चार जिलों के किसानों मिलेगा इसका फायदा इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.