मुंगेर, फरवरी 24 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसफ) 9 जमालपुर व रेल जिला जमालपुर की ओर से मनाए जा रहे बिहार पुलिस सप्ताह समारोह के दूसरे दिन जहां सुबह सवेरे स्वच्छता अभियान चलाया गया, वहीं दोपहर में जमालपुर स्टेशन पर उत्सव नाटक संस्थान के कलाकारों ने नशाखुरानी एवं साइबर अपराध के विरुद्ध एक नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रेल एसआरपी सह बीसफ के समादेष्टा विद्यासागर थे। सुबह में एसआरपी संग डीएसपी राजकिशोर कुमार, बीसफ के इंस्पेक्टर बटेश्वर दास, सब इंस्पेक्टर मो. महरुद्दीन साहब, संजय कुमार, राजेश पासवान, बीसफ 9 के बिहार पुलिस मेंस एसो. अध्यक्ष रूपेश कुमार, मंत्री कुंदन कुमार, रीडर राहुल कुमार, ओम प्रकाश कुमार सहित अन्य जवानों व पदाधिकारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर परिसर में उतरे, तथा गंदगी की सा...