खगडि़या, फरवरी 24 -- खगड़िया, नगर संवाददाता बिहार पुलिस सप्ताह के तहत जिले में पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधि का आयोजन सोमवार को किया गया। इस दौरान नगर थाना परिसर पर मेडिकल कैम्प, निबंध प्रतियोगिता व आर्य कन्या उच्च विद्यालय से नशा के विरुद्ध अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। निबंध प्रतिोगिता में टॉप थ्री छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नगर थाना पर मेडिकल कैंप में सौ से अधिक लोगों की बिहार पुलिस सप्ताह के तहत स्वास्थ्य जांच करायी गई। नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कैंप में सौ से अधिक पुलिस बल के जवानों, पुलिस पदाधिकारियों, छात्रों व आम नागरिकों की स्वास्थ्य जांच हुई। इस दौरान डॉ नीतीश कुमार समेत अन्य डॉक्टरों व नर्सिंग स्टॉफ के द्वारा लोगों का जांच करते हुए सलाह एवं दवा दी...