हाजीपुर, फरवरी 23 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र पुलिस केन्द्र हाजीपुर में रविवार को बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के पुलिस पदाधिकारी, पुलिस कर्मी, प्रशिक्षु एवं पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों और कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। शिविर के दौरान सभी प्रतिभागियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया तथा चिकित्सक टीम द्वारा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। जिस दौरान कार्यक्रम में कुल 53 यूनिट ब्लड वैशाली पुलिस परिवार द्वारा दिया गया,जिसे सदर अस्पताल हाजीपुर ब्लड बैंक में जमा कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ-साथ समाजहित में रक्तदान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। यह आयोजन बिहार पुलिस सप्ताह के अंतर्गत निर...