पटना, फरवरी 21 -- इस साल 22 से 27 फरवरी तक राज्यस्तर पर बिहार पुलिस सप्ताह का आयोजन होगा। राजधानी के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस पांच परिसर स्थित मिथिलेश स्टेडियम में पुलिस सप्ताह का विधिवत उद्घघाटन होगा, जिसके मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी होंगे। डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह वर्ष 1958 से प्रारंभ हुआ था। वर्ष 2007 से हम इसे नियमित रूप से आयोजित कर रहे हैं। इस साल राज्य स्तर पर अनेक बाह्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता, मैत्री क्रिकेट व फुटबॉल मैच, श्वान दस्ता प्रदर्शन, अश्वारोही दल की प्रस्तुतियां तथा पुलिस बैंड शो आदि प्रमुख हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...