पटना, सितम्बर 24 -- बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय पटना के परिसर में नवरात्र के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मौके पर 2021 बैच के विद्यार्थियों की ओर से आयोजित डांडिया नाइट्स में छात्र-छात्राओं ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में सजधज कर पहुंचे विद्यार्थियों ने गरबा और डांडिया की ताल पर देर तक थिरकते रहे। छात्राओं की पारंपरिक पोशाक और छात्रों का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह ने इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी धरोहर को जीवित रखते हैं। मौके पर महाविद्यालय के डीन डॉ. जेके प्रसाद, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.