हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 15 -- बिहार पथ निर्माण विभाग के एक कनीय अभियंता यानी जूनियर इंजीनियर (जेई) लापता हो गए हैं। वे नवादा स्थित अपने घर से 14 मई, बुधवार की शाम को गंजी (बनियान) और हाफ पैंट पहनकर निकले थे, उसके बाद से गायब हैं। लापता जेई का नाम निर्मल कुमार है। जेई के गायब होने से विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, परिजन चिंतित हैं। उनका मोबाइल फोन घर पर ही है। परिजन के अनुसार बुधवार शाम करीब 6:10 बजे जेई निर्मल कुमार हरे रंग का हाफ पैंट और सफेद रंग की गंजी पहनकर नवादा के न्यू एरिया यमुना पथ स्थित अपने आवास से बाहर निकले थे। इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटे। परिजन एवं आसपास के लोगों ने रात भर उनकी खोजबीन की। मगर कोई सुराग नहीं लग पाया। मोबाइल फोन घर पर ही रहने की वजह से जेई से कोई संपर्क नहीं हो पाया। जेई निर्मल कुमार मूलत: पटना जिले के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.