हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 28 -- Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अगले साल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की होने वाले हैं। आगामी पंचायत चुनाव में राज्य की सभी आरक्षित सीटों में बदलाव होगा। नियमानुसार पिछले दो चुनावों में जिन सीटों पर जिस कोटि के उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ दिया गया है, अब तीसरे चुनाव में वहां पर आरक्षण का चक्र बदल जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को अधिकतम 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। राज्य में होनेवाले पंचायत चुनाव में यह तीसरी बार आरक्षण चक्र में बदलाव होगा। पंचायती राज अधिनियम के प्रावधान के अनुसार, लगातार दो आम चुनावों के बाद आरक्षण का चक्र बदल जाएगा। साल 2006 में पहली बार सभी पदों का आरक्षण तय किया गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.