मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- बिहार में पंचाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार पंचायत चुनाव के दौरान मशीन से फर्जी मतदाताओं की पहचान की जाएगी। बूथों पर दोबारा मतदान का प्रयास करने वालों को रोकने के लिए फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम लगाया जाएगा। हर बूथ पर सीसीटीवी कैमरे के साथ ही यह सिस्टम भी लगेगा। सूबे के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने इसकी घोषणा की है। शनिवार को मंत्री मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान क्षेत्र परिसीमन कराने की सरकार की कोई योजना नहीं है। कोरोना के कारण 2021 में होनेवाली जनगणना अब तक नहीं हो सकी है। इसलिए सरकार ने परिसीमन की योजना को अभी स्वीकार नहीं किया है। जनगणना का काम पूरा होने के बाद ही इसपर कोई विचार किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि आरक्षण रोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.