पटना, मार्च 23 -- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा है कि बिहार ने 2005 के बाद अपनी नई विकास गाथा लिखी है। मंत्री रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर हरियाणा के गुरुग्राम स्थित गुरुकमल भाजपा कार्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने बिहार की उपलब्धियों की चर्चा की। कहा कि बिहार दिवस पर हरियाणा आकर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि बिहार ने 2005 के बाद से एक नई दिशा में कदम बढ़ाया है और तेजी से विकास की ओर अग्रसर हुआ है। इसके पहले बिहार ने 15 वर्षों तक अपराध, अराजकता और पिछड़ेपन का दौर देखा। लेकिन एनडीए सरकार के नेतृत्व में राज्य ने नए बिहार की नींव रखी। बिहार अब बीमारू राज्य नहीं, बल्कि देश का सबसे तेज़ी से विकास करने वाला प्रदेश बन चुका है। राज्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.