पटना, नवम्बर 6 -- Bihar Election Phase 1 Voting Percentage: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है। बिहार में पहली बार रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने गुरुवार शाम जारी बयान में कहा कि इससे पहले साल 2000 के विधानसभा चुनाव में 62.57 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक का रिकॉर्ड था। वहीं, लोकसभा चुनावों की बात करें तो भी 1998 में बिहार में सबसे ज्यादा 64.6 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानी कि इस बार मतदान के सभी रिकॉर्ड टूट गए। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने कहा कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस मौके पर मौजूद एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने बताया कि चुनाव के दौरान 1415 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। बता दें कि पहले चरण में पटना, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, सा...