पटना, फरवरी 5 -- बिहार ने केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए विशेष सहायता मांगी है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नई दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट कर यह मांग की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच बिहार में कृषि गणना, कृषि अवसंरचना सुदृढ़ीकरण तथा किसानों की आय वृद्धि से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने बिहार में कृषि एवं भूमि संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, फसल संरक्षण तथा तकनीक आधारित कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री से विशेष सहयोग एवं अतिरिक्त वित्तीय आवंटन का अनुरोध किया। बैठक में तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इसमें कृषि गणना के लिए पूर्णतः स्वचालित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सेंटर की स्थापना के लिए 50...