बेगुसराय, मार्च 22 -- वीरपुर। बिहार दिवस पर शनिवार को स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम हुए। प्रखंड के सभी प्राथमिक,मध्य व उच्च विद्यालयों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। इसके माध्यम से बिहार सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। खरमौली उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय ने साइकिल रैली निकाल लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। जगदर उच्च माध्यमिक विद्यालय में बिहार क्विज प्रतियोगिता हुई। यहां बच्चों ने बिहार गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय मुजफ्फरा समेत दर्जनों स्कूलों में पौधरोपण किया गया। फजिलपुर मध्य विद्यालय में बच्चों ने मनमोहक रंगोली बनाई। मध्य विद्यालय मुजफ्फरा में विकसित बिहार उन्नत बिहार विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...