पटना, मार्च 21 -- बिहार दिवस पर गांधी मैदान में हस्तकरधा, वस्त्र उद्योग समेत अन्य उद्योगों की झलकियां दिखेंगी। 22 से 26 मार्च तक आयोजित इस समारोह में बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति, परंपरागत उद्योगों और आत्मनिर्भर बिहार की झलक देखने को मिलेगी। उद्योग विभाग के अनुसार, बिहार दिवस पर भागलपुरी सिल्क, तसर सिल्क, कोसा सिल्क और सूती वस्त्रों की प्रदर्शनी लगेगी। शुद्ध और प्राकृतिक खादी वस्त्रों की प्रदर्शनी भी होगी। 100 विशेष स्टॉल और 10 लाइव डेमो प्रस्तुतियां लगाई जा रही हैं। यहां राज्य के कारीगरों, उद्यमियों और स्थानीय व्यवसायों को व्यापक मंच मिलेगा। मिथिला की विश्वप्रसिद्ध कला मधुबनी पेंटिंग के अलावा की पौराणिक परंपरा को दर्शाने वाली मंजूषा कला और कांच पर सोने की चमक तथा जीवंत रंगों से बनी पारंपरिक टिकुली पेंटिंग दिखेगी। सूखे धास से निर्मित सिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.