लखनऊ, मार्च 21 -- -बिहार कोटे के केंद्रीय व प्रदेश के मंत्री अलग-अलग जिलों में रहेंगे लखनऊ, विशेष संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसी क्रम में शनिवार को बिहार के स्थापना दिवस को भाजपा स्नेह मिलन कार्यक्रम के तहत प्रदेश में मनाएगी। बिहार स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश में स्नेह मिलन सहित अन्य कार्यक्रम संपन्न होंगे। अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने बताया कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम बिहार प्रवासियों के साथ चाय पर चर्चा, छठ पूजा समितियों के संयोजकों के साथ बैठक सहित अभियान के तहत अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। बिहार की संस्कृति को दर्शाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को आयो...