खगडि़या, मार्च 20 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि बिहार दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की देखरेख में 20 मार्च को टेबल टेनिस, बैडमिंटन व शतरंज प्रतियोगिता होगी। जानकारी के अनुसार शहर स्थित इंडोर स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे टेबुल टेनिस व बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। वहीं खेल भवन में सुबह दस बजे से शतरंज प्रतियोगिता होगी। जिसमें खिलाड़ी भाग लेंगे। बताया जाता है कि जिला बैंडमिंटन संघ के सचिव डा. हरिमोहन प्रसाद की देखरेख में शतरंज प्रतियोगिता होगी। वहीं जिला शतंजर संघ के सचिव विप्लव रंधीर की देखरेख में शतरंज प्रतियोतिगता होगी। इधर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा घनश्याम कुमार ने बुधवार को बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारी कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.