पूर्णिया, मार्च 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार दिवस पर नीली रोशनी से शहर से लेकर गांव तक के विद्यालय सजाये जायेंगें। वहीं 22 से 24 मार्च तक खेलकूद प्रतियोगिता के साथ साईकिल रैली व प्रभात फेरी निकाली जायेगी। राज्य सरकार के बिहार दिवस हेतु थीम उन्नत बिहार विकसित बिहार के तहत यह कार्यक्रम विद्यालय स्तर से आरंभ होते हुए प्रखंड, जिला स्तर से होते हुए राज्य स्तर तक आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम से संबंधित दिशा निर्देश डीपीओ समग्र शिक्षा कौशल कुमार ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जारी किया है। इसके तहत विद्यालय के छात्र- छात्राओं को समूह बनाकर शिक्षक व शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में स्थानीय स्तर पर सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं में मनरेगा के तहत कराये गये कार्य, नल-जल की व्यवस्था का अवलोकन, सात निश्चय के तहत गांव का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.