हाजीपुर, मार्च 22 -- सहदेई बुजुर्ग। संसू बिहार के स्थापना दिवस को लेकर सहदेई और देसरी के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए। उच्च माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर हाजीपुर में धूमधाम से बिहार दिवस मनाया गया। उच्च माध्यमिक शिक्षक कुशवाहा कुमार पूर्णन्द्र के नेतृत्व मे सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय शिक्षक कुशवाहा कुमार पूर्णन्दू, रंजीत कुमार, राजकुमार सतीश कुमार, गुड्डी कुमारी, , श्रेया सिन्हा ने बिहार के बारे में बताया। कार्यकम का संचालन विकास कुमार,विद्यालय अध्यापक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी श्यामा कुमारी ने किया। प्रतियोगिता में फुलकुमारी, शिवानी,शम्या,, मुस्कान, आरुषी काजल, जानकी, वैष्णवी, अनाम...