मुंगेर, मार्च 21 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर 22 मार्च को स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी। नशा मुक्ति अभियान के तहत कला जत्था के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति होगी तथा स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके अलावा समाहरणालय परिसर को रंग बिरंगे रौशनी वाले इलेक्ट्रोनिक झालर से सजाया जाएगा। इसके अलावा सभी सरकारी कार्यालय की साफ-सफाई कर आकर्षक लाइट से सजाया जाएगा। 22 की सुबह 7 बजे समाहरणालय से स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो सोझी घाट चौक होते पोलो मैदान मुंगेर में समाप्त होगा। दोपहर 11 बजे पूर्वी किला मुख्य द्वार के समीप नशा मुक्ति अभियान के तहत कला जत्था द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर लोगों को नशा सेवन नहीं करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.