भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड में आयोजित बिहार दिवस समारोह में किलकारी के बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार राज्य गीत और बिहार गौरव लोक गाथा की प्रस्तुति से हुई, जिसमें बच्चों ने बिहार के विभिन्न जिलों के प्रसिद्ध स्थलों, उनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी। नृत्य विधा में बिहार की प्रमुख सांस्कृतिक गतिविधियों छठ, झिझिया और सामा चकेवा को दर्शाया गया। मौके पर किलकारी के छह बच्चों को सम्मानित किया गया। इनमें मोनिका कुमारी, अनुराग कुमार, विक्की कुमार, देव कृष्ण कुमार, दीपक रोशन और निशा कुमारी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.