सीतामढ़ी, मार्च 10 -- सुप्पी। बिहार दिवस 2025 के लिए आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के कोठिया राय, अख्ता, सोनाखान समेत तीन स्कूलों के छात्रों का चयन किया गया है। बीआरसी कार्यालय सुप्पी के बीपीएम अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मिडिल स्कूल की छात्रा सुषमा कुमारी को गणित प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मिला है। जबकि उत्क्रमित हाई स्कूल अख्ता साजेव एकबाल को क्विज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, उत्क्रमित हाई स्कूल सोनाखान की छात्रा मुन्नी कुमारी पेन्टिग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान और सोनम कुमारी को पेन्टिंग प्रतियोगिता में तृतीया स्थान प्राप्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.