छपरा, मार्च 23 -- उच्च विद्यालय मशरक विजेता, उच्च विद्यालय महुली चकहन उपविजेता मशरक, एक संवाददाता। तीन दिवसीय बिहार दिवस के दूसरे दिन रविवार होने के बावजूद कई जगह कार्यक्रम हुए। मशरक मुख्यालय अवस्थित राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक में अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता बालिका हैंडबॉल का आयोजन हुआ। मुख्यालय के विद्यालय के अलावा अवध उच्च विद्यालय चैनपुर सहित अन्य विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाल बिहार की समृद्धि गाथा का जयकारा लगाया। खेलकूद प्रतियोगिता बालिका हैंडबॉल में प्लस टू उच्च विद्यालय मशरक विजेता जबकि इसुआपुर प्रखंड अवस्थित उच्च विद्यालय महुली चकहन उपविजेता रहा। विद्यालय खेल मैदान सहित विद्यालय भवन को नीली लाइट व रंगोली से सजाया गया। विद्यालय प्रधानाध्यपक मुकेश कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में वरीय शिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.