बिहारशरीफ, मार्च 11 -- बिहार दिवस : तैयारी में जुटा प्रशासन, होंगे कई कार्यक्रम सुबह में जिला मुख्यालय व प्रखंडों में निकाली जाएंगी प्रभारी फेरियां परेड ग्राउंड में होगा मुख्य कार्यक्रम, विभिन्न विभागों के लगेंगे स्टॉल फोटो मनोज डीएम : कलेक्ट्रेट में बिहार दिवस को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम आरिफ अहसन। शेखपुरा, निज संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा 22 मार्च को बिहार दिवस मनाने की तैयारी शुरू कर दिया गया है। सोमवार को डीएम आरिफ अहसन ने जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिये। मुख्य कार्यक्रम शहर के परेड ग्राउंड में होगा। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये जायेंगे। सुबह में पदाधिकारियों के साथ स्कूली बच्चे व आमजनों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से श्यामा सरोवर पार्क प्रभातफेरी निकाली जाएगी। वहां, जल-जीवन-हरियाली कार्यक्...