बिहारशरीफ, अक्टूबर 13 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पंडितनगर मोहल्ले से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर व 11 हजार 800 रुपये के साथ नरसलीगंज निवासी संतोष कुमार को पकड़ा गया है। छज्जू मोहल्ला-कुड़वापर से राजाकुआं निवासी आदित्य राज को 18 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह, कल्याणपुर मोहल्ले में जुआ खेल रहे जनकनंदन प्रसाद, सुजीत कुमार व बादल कुमार को पकड़ा गया है। 15 हजार रुपये भी बरामद किये गये हैं। वहीं, लोहगानी मोहल्ले से आरोपित सन्नी कुमार व लवकुश कुमार को पकड़ा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.