हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 13 -- सोन नद के जल बंटवारे पर बिहार और झारखंड सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गए हैं। अब दोनों राज्यों के बीच एमओयू होगा। इस संबंध में बिहार ने केंद्र को औपचारिक रूप से जानकारी दे दी है। मुख्य सचिव के स्तर पर समझौते की योजना है। शीघ्र ही इसकी तिथि तय होगी। इस जलाशय के निर्माण से बिहार के आठ जिलों को सीधा लाभ होगा और वहां सिंचाई सुविधा बेहतर होगी। जल बंटवारे के निर्णय के बाद अब बिहार इन्द्रपुरी जलाशय निर्माण की योजना में जुट गया है। इसके लिए डीपीआर बनाने का काम प्रारंभ किया गया है। इस संबंध में प्रस्ताव राज्य मंत्रिपरिषद को भी भेज दिया गया है। वहां से स्वीकृति के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उठा था मुद्दा पिछले साल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूर्वी रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद क...