औरंगाबाद, मार्च 8 -- बिहार बदला है और समृद्धि की राह पर अग्रसर है। विभिन्न क्षेत्रों में विकास दिखाई पड़ रहा है। ये बातें शुक्रवार को आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी महाराज ने बारुण प्रखंड के मुंशी बिगहा गांव में आयोजित ग्रामोत्सव कार्यक्रम में कही। उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 में वे बिहार आए थे। उस समय स्थिति अच्छी नहीं थी। कहा जाता था कि शाम के बाद कोई घर से यहां बाहर नहीं निकलता है। आज उन्हें बदलाव देखने को मिल रहा है। अब यहां रात में भी उनकी कथा चलती है। सड़कें अच्छी हो गई है और लोगों का रहन-सहन बदल गया है। युवाओं की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि बिहार के युवा पूरे देश को प्रभावित करते हैं। यहां के युवाओं में अनोखी प्रतिभा है। उनमें मानवता और कर्मनिष्ठता पाई जाती है। बिहारी जहां जाते हैं वहां के लोगों से घुल-मिल जाते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.