लखनऊ, फरवरी 23 -- नशे में धुत स्लीपर कोच बस चालक ने सोमवार दोपहर बाद करीब पौने चार बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोसाईंगंज टोल प्लाजा से एक किमी आगे डिवाडर की रेलिंग से भिड़ाकर बस पलटा दी। हादसे में बस में बैठे भाई-बहन समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 45 सवारियां घायल हुईं। चालक अम्बाला से बस में सवारियां लेकर बिहार के अररिया जा रहा था। शनिवार रात से उसका फोन पर मालिक से बराबर झगड़ा हो रहा था। घायलों को लखनऊ में केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर, अपेक्स ट्रॉमा, सिविल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी विशाखजी, पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर व अन्य अफसर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल लिया। यात्री ब्रजेश के मुताबिक चालक अम्बाला से रविवार शाम करीब सात बजे बस में सवारियां बैठाकर बिहार ...