पटना, अगस्त 5 -- पटना हाई कोर्ट से पूर्व विधायक अनंत सिंह को जमानत गई है। अनंत सिंह को चर्चित सोनू-मोनू फायरिंग केस में जमानत मिली है। अनंत सिंह के खिलाफ सोनू की मां ने पंचमहला थाने एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस केस में अनंत सिंह जेल में बंद थे। लेकिन अब बिहार चुनाव से पहले अनंत सिंह जेल से बाहर आ जाएंगे। इसी साल 22 जनवरी को मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में अनंत सिंह और उनके लोगों पर फायरिंग की गई थी। इस फायरिंग में पूर्व विधायक बाल-बाल बचे थे। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को छोटे सरकार के नाम से भी जाना जाता है। इस केस में अनंत सिंह की जमानत याचिका को निचली अदालत ने खारिज कर दिया था। जिसके बाद पूर्व विधायक ने पटना उच्च न्यायालय का रूख किया था। अब पटना हाईकोर्ट से अनंत सिंह को जमानत मिल गई है। अब अनंत सिंह जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.