पटना, जून 26 -- बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है और तमाम राजनीतिक दल चुनाव से पहले हर तबके को लुभाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव छात्रों के बीच मौजूद रहेंगे। पटना के बापू सभागार में छात्र युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। इस संसद में तेजस्वी यादव छात्रों की समस्याओं से मुखातिब होंगे। पटना में छात्र युवा संसद से पहले तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। तेजस्वी यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए छात्रों के मुद्दे पर बिहार सरकार को भी घेरा है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा है कि छात्र और युवाओं के कंधों पर सवार होकर ही देश का सबसे युवा प्रदेश बिहार 21वीं सदी में प्रगति और समृद्धि की उड़ान भर सकता है। बिहार की शिक्षा व्यवस्था की दुर्गति और बेरोजगारी की भयावह स्थिति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.