पटना, सितम्बर 28 -- विधानसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस अपने कोटे की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को अंतिम रूप देने में लगी है। रविवार को नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में स्क्रीनिंग कमेटी की चौथी बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन अजय माकन ने की। करीब सात घंटे चली इस मैराथन बैठक में आब्जर्वर और सर्वे रिपोर्ट पर विचार किया गया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, मौजूदा 19 विधायकों सहित करीब 40 सीटों पर उम्मीदवार तय करने के नजदीक पहुंच गई है। पार्टी नए चेहरों को भी मैदान में उतारने के पक्ष में है। कुछ मौजूदा विधायकों को अन्य विधानसभा सीटों पर उतारा जा सकता है, और जिन विधायकों के खिलाफ नाराजगी है, उन सीटों पर भी विचार हुआ है। सहयोगियों के हिस्से वाली कुछ सीटों पर भी चर्चा की गई, और कांग्रेस कई नई सीटों पर दावा कर रही है। बिहार में महागठबंधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.