पटना, अप्रैल 22 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राजनीतिक गलियारे में सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी इस साल बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। उनके जीजा अरुण भारती ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि चिराग को बिहार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर बात होती है, तो वह इस साल विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वैसे तो चिराग का प्लान है कि वह 2030 के इलेक्शन के समय ही केंद्र की राजनीति छोड़कर बिहार लौटेंगे। लोजपा-आर के नेता और कार्यकर्ता उन्हें 2030 का सीएम कैंडिडेट भी बता रहे हैं। मगर, अरुण भारती के बयान से सवाल उठ रहे हैं कि चिराग इसी साल बिहार लौटते हैं, तो क्या बनेंगे। केंद्रीय मंत्री का पद छोड़कर बिहार में वे क्या बनेंगे? लोजपा-रामविलास के जमुई से सांसद अरुण भारती ने सोमवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.