पटना, अक्टूबर 31 -- बिहार चुनाव के लिए एनडीए ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। एनडीए ने इसके साथ ही विपक्षी महागठबंधन के चुनावी वादों का मुकाबला पेश किया है। महागठबंधन ने हर परिवार में एक व्यक्ति के लिए सरकारी नौकरी का वादा किया है। वहीं, एनडीए ने एक करोड़ सरकारी नौकरियों का वादा किया है। एनडीए के घोषणपत्र के मुताबिक यह नौकरियां, स्किल सेंसस के बाद दी जाएंगी। इसमें हर जिले में एक मेगा स्किल सेंटर बनाने का ऐलान किया गया है। इसके जरिए बिहार को एक ग्लोबल स्किलिंग सेंटर में बदलने की बात कही गई है। महिलाओं पर पूरा ध्यानएनडीए के मैनिफेस्टो में पूरा ध्यान महिलाओं पर है। इसमें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दो लाख तक की मदद, एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा किया गया है। साथ ही महिलाओं के लिए मिशन करोड़पति की बात कही है। इसके त...