मेरठ, नवम्बर 15 -- सरधना। शुक्रवार को आए बिहार चुनाव नतीजों में भाजपा की प्रचंड जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के कालंद चुंगी स्थित प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम हुआ जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। विनोद जैन ने कहा कि इस जीत का सबसे पहला श्रेय चुनाव में लगे सभी बूथ अध्यक्षों को जाता है जो घर-घर वोट के लिए मेहनत करते हैं। इसके बाद भाजपा के बड़े नेताओं का प्रयास। उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने बिहार में अनेकों विकास कार्य किए। विकास के दम पर ही बिहार की जनता ने फिर से भरोसा जताया है। मंडल अध्यक्ष आलोक जैन ने इस जीत का श्रेय सर्वप्रथम पीएम मोदी और नीतीश को उनके कुशल नेतृत्व के ल...