पटना, अप्रैल 24 -- बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन की दूसरी बैठक गुरुवार 24 अप्रैल को आयोजित की गई। इसमें एक मुख्य कोऑर्डिनेशन कमिटी के अतिरिक्त कुछ अन्य समितियों का गठन करने का फैसला लिया गया। इस बैठक में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी समेत तीनों वाम दलों सीपीआई, सीपीएम और सीपीआई माले के नेता मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में सभी नेताओं ने मौन रखकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दो दिन पहले हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक खत्म होने के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने एजेंडे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में सभी विपक्षी दल और पूरे देश एकजुट है। हम चाहते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.