रामगढ़, जुलाई 1 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। बिहार चुनाव को लेकर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को पर्यवेक्षक बनाया गया है। प्रेस बयान जारी कर कांग्रेस के कृष्ण सिंह ने बताया गया कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। कांग्रेस पार्टी भी बिहार चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी है। राहुल गांधी समेत पार्टी के कई अन्य दिग्गज नेता चुनाव से पहले बिहार का दौरा भी कर चुके हैं। इस बीच अब कांग्रेस ने बिहार विधान सभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव सह बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को पार्टी की ओर से बिहार में चुनाव अभियान को धार देंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद इस संबंध में पार्टी ने आदेश जार...