नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कर्नाटक में पहले से चल रहे कई राजनीतिक घटनाक्रमों के तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर इस वर्ष के अंत में मुख्यमंत्री पद पर संभावित बदलाव के बारे में उठ रही आवाजों का हवाला देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हालिया घटनाक्रम से संकेत मिलता है कि सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है और पार्टी के सदस्य स्वयं नवंबर में राजनीतिक बदलावों को गति मिलने का संकेत दे रहे हैं। नवंबर में कांग्रेस सरकार के पांच साल में से ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने पर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हो गयी हैं। विजयेंद्र ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.