हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 17 -- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सीवान, लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने अलीनगर, लोक गायक खेसारी लाल यादव ने छपरा, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी ने इमामगंज से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा कई अन्य दिग्गजों ने भई पर्चा भरा। गौर हो कि शुक्रवार शाम सात बजे तक पहले चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों के लिए 1198 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। वहीं, दूसरे चरण के 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। पहले चरण के नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्तूबर को होगी, जबकि नामांकन पत्र की वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर है।ललित नाराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.