पटना, सितम्बर 5 -- केरल कांग्रेस की ओर से बीड़ी को बिहार से जोड़कर सोशल साइट एक्स पर किए गए पोस्ट को बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने भाजपा-जदयू का भ्रामक दुष्प्रचार करार दिया है। साथ ही कहा कि बी फॉर बिहार इसलिए लिखा गया था, क्योंकि बिहार चुनावों की वजह से यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए पोस्ट हटा दिया गया है। कोई आहत हुआ है तो हम क्षमा चाहते हैं। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि संदर्भ को समझे बिना तोड़मरोड़ कर कांग्रेस को बदनाम करने की नीयत से भाजपा और जदयू ने ऐसा किया है। इसे बिहार के अपमान के साथ जोड़ दिया। वास्तविकता यह है कि बिहार की तुलना बीड़ी से भाजपा-जदयू ने की है। महागठबंधन बिहार के स्वाभिमान और जनहित की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि बी फॉर बिहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.