नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- सुहेल हामिद नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां महिला मतदाताओं का भरोसा बरकरार रखने के लिए नई योजनाओं का ऐलान कर रहे हैं, वहीं महागठबंधन भी इस लड़ाई में पीछे नहीं रहना चाहता है। महिला मतदाताओं का भरोसा जीतने के लिए महागठबंधन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतारने की तैयारी कर रहा है। ताकि, मुख्यमंत्री के महिला वोट बैंक में सेंध लगाई जा सके। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बिहार चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। प्रियंका गांधी के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वह अगले सप्ताह महिलाओं के सम्मेलन व जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद प्रदेश के दूसरे जिलों व क्षेत्रों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.