उदय कुमार राय, अगस्त 25 -- गंगा, बाया और बलान नदी की बाढ़ और कटाव झेलने वाले बेगूसराय जिले के बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का चुनावी गणित जातीय-सामाजिक गोलबंदी की धारा से तय होता रहा है। यह क्षेत्र मुख्य रूप से भाकपा और कांग्रेस का सियासी अखाड़ा रहा है, जिस पर भाजपा ने पिछले चुनाव में कांटे की टक्कर के बाद भगवा झंडा फहराया। 2020 के विस चुनाव में महज 484 मतों के अंतर से यहां से जीते भाजपा के सुरेंद्र मेहता राज्य सरकार में खेल मंत्री हैं। बछवाड़ा में 1952 से 2020 तक हुए 16 चुनावों में सात बार कांग्रेस और चार बार भाकपा ने जीत दर्ज की। बाकी चुनावों में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और राजद एक-एक बार जीता। खास बात यह है कि सिर्फ दो चेहरे कांग्रेस से रामदेव राय व भाकपा से अवधेश राय ही सर्वाधिक बार जीते। इस सीट से जीतने वाले अधिकतर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.