मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- बिहार के 18 जिलों में वोटिंग हो रही है। मतदान सुबह 7 बजे ही शुरू हो गया। कई बूथों पर वोटरों की लंबी कतारें देखने को मिली है। इस बीच मुजफ्फऱपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां एक शख्स ने डीएम से शिकायत की है कि उनका वोट किसी ने पोस्टल बैलेट से डाल दिया। दिलचस्प बात यह है कि जिस शख्स का वोट पोस्टल बैलेट से डाला गया है वो सरकारी कर्मचारी भी नहीं हैं। मुजफ्फरपुर में मिठनपुरा स्थित बूथ संख्या 284 पर एक व्यक्ति ने शिकायत की है कि उनका वोट पोस्टल बैलेट से गिरा दिया गया है जबकि वह सरकारी कर्मचारी नहीं हैं। अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जब वह वोट डालने बूथ पर पहुंचे तो बताया गया कि उनका वोट पोस्टल बैलेट से पहले ही डाल दिया गया है। इस पर नाराज होकर उन्होंने डीएम और अन्य अधिकारी से शिकायत की है। यह भी पढ़ें- बिहार ...