नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली। भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को बिहार विधानसभा के सभी 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव कराने की घोषणा कर दी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए 'बिहार चुनाव को सभी 'चुनावों की जननी बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण में विधानसभा की 121 सीटों और 11 नवंबर को दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होंगे, जबकि सभी 243 सीटों पर 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी। साथ ही कहा कि 16 नवंबर को चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। निर्वाचन आयोग ने बिहार में विधानसभा के आम चुनाव के साथ ही, 7 राज्यों के 8 विधानसभा की सीटों पर भी उपचुनाव कराने की घोषणा की है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। बिहार में 243 निर्वाचन क्षेत्र हैं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.