विनोद बंधु, अक्टूबर 14 -- बिहार चुनाव का शंखनाद होने के बाद आईआरसीटीसी घोटाले में सोमवार को आरोप तय होने से लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में इंडिया गठबंधन के अगुआ हैं। उन्हें मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया जाना बाकी है। कांग्रेस इस बार चुनाव में किसी को चेहरा घोषित करने के सवाल को टालती रही है। अदालत के ताजा फैसले के बाद कांग्रेस का रवैया क्या रहता है, यह देखना होगा। अब उसके पास बिना चेहरा चुनाव में जाने का ठोस तर्क है। वैसे सीटों के बंटवारे के सवाल पर भी कांग्रेस और राजद के रिश्तों में थोड़ी तल्खी है। राजद आईआरसीटीसी घोटाले को साजिश करार देकर सहानुभूति बटोरने की हरसंभव कोशिश करेगा। राजद के खिलाफ भ्रष्टाचार के सवाल पर एनडीए पहले से हमलावर रहा है। अब उसे प्रहार का नया धारदार हथियार मिल गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.