हाजीपुर, अगस्त 8 -- गोरौल,संवाद सूत्र। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (गोप ) गोरौल शाखा का संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न हुई। हुए चुनाव में प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार राय, तीन उपाध्यक्ष में प्रणव कुमाए, विनोद राम एवं देवेद्र पासवान, प्रखंड सचिव बिरजू कुमार गुंजन, तीन उप सचिव में प्रशांत कुमार, अनुपम एवं मिथलेश कुमारी के अलावे कोषाध्यक्ष संजय कुमार बनाये गये। संघर्ष अध्यक्ष प्रियरंजन कुमार, संघर्ष मंत्री अरविन्द कुमार, प्रखंड महिला संयोजिका रेणु कुमारी, उप संयोजिका सोनी कुमारी व सूर्यलता कुमारी के साथ कार्यसमिति का गठन किया गया। सम्पन्न संगठनात्मक चुनाव में जिला संघ की ओर से विश्वनाथ राय, उमेश चंद्र पटेल, दिनेश प्रसाद राय के साथ जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिन्हा व सचिव पंकज कुमार की देखरेख में चुनाव सम्पन्न करायी गयी।

हिंदी हिन्दुस्ता...