आरा, दिसम्बर 26 -- आरा, निज प्रतिनिधि। 36वीं बिहार राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आगामी चार जनवरी 2026 को जमुई में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में भोजपुर के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। भोजपुर जिला क्रॉस कंट्री टीम का चयन 29 दिसंबर सोमवार को महाराजा कॉलेज के मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता पुरुष और महिलाओं के चार-चार आयु वर्गों में होगी। पुरुष वर्ग ग्रुप के लिए 10 किलोमीटर, अंडर 20 बालक के लिए 8 किलोमीटर, अंडर 18 बालक के लिए 6 किलोमीटर, अंडर 16 बालक के लिए दो किलोमीटर की प्रतियोगिता होगी, जबकि महिलाओं के लिए 10 किलोमीटर की प्रतियोगिता, अंडर 20 गर्ल्स के लिए 6 किलोमीटर,अंडर 18 गर्ल्स के लिए 4 किलोमीटर एवं अंदर 16 गर्ल्स के लिए दो किलोमीटर की प्रतियोगिता होगी। यह जानकारी देते हुए एथलेटिक्स संघ के सचिव यशवंत सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार प...